- Hindi News
- ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर एसपी से मिले
ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर एसपी से मिले
इंद्रपुरामोहल्ला निवासी एक विवाहिता की शिकायत पर दर्ज मामले में ससुरालियों पर कार्रवाई ना होने से नाराज मायके पक्ष के लोग सोमवार को एसपी से मिलने पहुंचे। कैथल निवासी अश्वनी कुमार ने एसपी को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि पुलिस ने मामला दर्ज तो कर लिया है लेकिन किसी भी आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं की है। एसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि पुलिस जांच जारी है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। अश्वनी कुमार ने बताया कि उसी बेटी की शिकायत में कहा गया है कि उसका पति सास दहेज के लिए उसे (विवाहिता) प्रताड़ित करते हैं।
कोईगिरफ्तार नहीं
पुलिसने 21 अगस्त को मामला दर्ज किया था लेकिन एक महीने का समय बीत जाने के बाद भी किसी आरोपी गिरफ्तारी पुलिस ने नहीं की है। अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस केवल उन्हें झूठे दिलासे दे रही है जबकि कार्रवाई कर नहीं रही है। कार्रवाई ना होने पर आज एसपी को शिकायत दी गई है।
फतेहाबाद। पुत्रवधू को जहर पिलाने की आरोपी सास पति की गिरफ्तारी होने पर एसपी से मिलने आए अश्वनी गोस्वामी, रमेश गोस्वामी, सुखदेव सिंह सरपंच बरोटा, चंद्रभान पूर्व सरपंच, साधूराम, कालूराम, पृथ्वी सिंह, सुरेंद्र, लीलूराम, मंगतराम अन्य।