नवरात्र : बाजारों में तैनात रहेगी पुलिस
कैथल | नवरात्रोंत्योहारों के मौसम में आमजन महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला पुलिस अलर्ट है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी कुलदीप सिंह यादव ने सभी थाना प्रबंधकों को अपने अपने अधिकार क्षेत्र में विशेष गश्त करने के आदेश दिए हैं। भीड़ भरे बाजार और मंदिरों में विशेष ड्यूटियां लगाने के अतिरिक्त ऐसे स्थानों पर सिविल कपड़ों में महिला पुलिस कर्मचारियों जवान असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेंगें।