अग्रसेन जयंती समारोह आज
कैथल | अग्रवालयुवा सभा की ओर से 25 सितंबर को अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। सभा के अध्यक्ष प्रवीन जैन ने बताया कि दोपहर एक बजे शोभा यात्रा के बाद शाम सात बजे हवन किया जाएगा। 27 सितंबर को भाई उदय सिंह किला, महाराजा अग्रसेन चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।