पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की हो रही अनदेखी

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की हो रही अनदेखी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | चतुर्थश्रेणी सरकारी कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग इकाई कैथल का धरना बुधवार को भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामधारी सिरोही ने की। जबकि धरने का संचालन जिला सचिव मलखान सिंह ने किया। रामधारी सिरोही ने कहा कि सिविल सर्जन के रवैये से अस्पताल के कर्मचारियों में भय का माहौल है। यहां तक कि कोई भी मरीज अपनी समस्या के बारे में सीएमओ को नहीं बता पाता। अगर कोई भूलकर भी चला जाता है तो उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं होता। राज्य कमेटी के नेता ईश्वर सिरोही ने बताया कि राजौंद सीवन के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को डेढ़ वर्ष का वेतन नहीं मिला। सर्वकर्मचारी संघ के जिला सचिव जरनैल सिंह ने बताया कि सिविल सर्जन कर्मचारियों की हर स्तर पर अनदेखी हो रही है। इस मौके पर पाला राम, नानु राम, मनोज कुमार, संदीप, सरदारा राम, सुशील कुमार, रेखा, राजबाला राजेंद्र उपस्थित थे।