पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई अभियान से करेंगे लोगों को जागरूक

सफाई अभियान से करेंगे लोगों को जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>सूचना एवं जन संपर्क विभाग और पुलिस विभाग का विशेष योगदान होगा

भास्करन्यूज| कैथल

स्वच्छभारतसप्ताह के अंतर्गत गुरुवार से शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत शहर के लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिसमें विद्यार्थियों, समाज सेवकों, रेहड़ी फड़ी यूनियन, व्यापार मंडल, नगर पार्षदों, धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक एवं शिक्षण संस्थाओं, चिकित्सक एसोसिएशन के साथ-साथ मीडिया प्रतिनिधियों हिस्सा लेंगे।

डीसी एनके सोलंकी ने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार चलाए जाने वाले इस अभियान में शिक्षा, जन स्वास्थ्य, स्वास्थ्य, रेलवे, पर्यटन, यातायात, सूचना एवं जन संपर्क विभाग, पुलिस विभाग का विशेष योगदान होगा।

सफाई अभियान के दौरान विशेष रूप से सड़कों, गलियों, स्कूल कालेज, अस्पताल, सभी शौचालय, संस्थान होटल, रेस्टोरेंट, स्टोर एवं बेकरी की सफाई के लिए स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

सफाई अभियान के लिए रोशन लाल कर्मचंद को इंचार्ज बनाया गया है, जबकि निरीक्षण अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। निरीक्षण अधिकारियों में जितेंद्र सिंह, सतीश शर्मा, हिंमाशु लाटका, सुभाष चंद्र, हरीश शर्मा, नसीब सिंह, संदीप धीमान शामिल हैं।

25 को होगी परशुराम चौक की सफाई

25सितंबर को परशुराम चौक, अंबेडकर चौक, वाल्मीकि चौक तथा विश्वकर्मा चौक, 26 सितंबर को माता गेट एवं डोगरा गेट, 27 सितंबर को चंदाना गेट, महेश चौक तथा छोटू राम चौक, 29 सितंबर को कुरुक्षेत्र रोड पर स्थित महाराजा पैलेस एवं न्यू बस स्टैंड चौक, 30 सितंबर को चार नंबर स्कूल, अमरगढ़ गामड़ी तथा देवीगढ़ रोड रेलवे फाटक के पास, एक अक्टूबर को जींद रोड स्थित जैन स्थानक, पंचायत भवन तथा चंदाना रोड फाटक पर एवं दो अक्टूबर को श्री राम उत्सव स्थल चंदाना गेट तथा प्रताप गेट पर सफाई अभियान चलाए जाएंगे। यह सफाई अभियान सुबह सात से 12 बजे तथा सायं दो से पांच बजे तक चलाया जाएगा।