- Hindi News
- खेती पर आधारित होगी डाक्यूमेंट्री फिल्म : कुंडू
खेती पर आधारित होगी डाक्यूमेंट्री फिल्म : कुंडू
कैथल|जैविक खेतीमें भारतीय खोज को संसार ने सराहा है। यह जानकारी देते हुए कृषि वैज्ञानिक कैथल कैलरम गांव निवासी ईश्वर सिंह कुंडू ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता प्रो. एसके सिंह के नेतृत्व में एक दल कैलरम पहुंचा। उनसे शोध के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की गई। उन्होंने कहा कि भारतीय खोज को विश्व में पहुंचाने के लिए डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाने की योजना है, जो अंग्रेजी के साथ साथ विभिन्न भाषाओं में होगी।