गुहलापुलिसने चूरापोस्त के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गुहला थाना के ईएएसआई रोशन लाल ने बताया कि मंगलवार को इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान शक होने पर सूबे सिंह की तलाशी तो उसके पास से 800 ग्राम चूरापोस्त मिली। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।