- Hindi News
- अग्रसेन जयंती पर शहर में निकली शोभा यात्रा
अग्रसेन जयंती पर शहर में निकली शोभा यात्रा
कैथल : शोभा यात्रा में विशेष हनुमान की झांकी।
कैथल | महाराजा अग्रसेन जयंती पर शोभा यात्रा में डांडीया नृत्य करते कलाकार
भास्कर न्यूज| कैथल
अग्रवालयुवासभा की ओर से अग्रसेन जयंती के अवसर पर शहर में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा को अशोक गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र दिल्ली से आए कलाकार रहे। उन्होंने उड़ते हुए हनुमान की झांकी पेश की। हनुमान ने शोभायात्रा के साथ चल रहे श्रद्धालुओं को फल बांटे।
सभा के अध्यक्ष प्रवीन जैन ने बताया कि इन कलाकारों को विशेष तौर पर दिल्ली से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया था। शोभायात्रा सनातन धर्म मंदिर कमेटी चौक से शुरू होकर मेन बाजार, नरवानिया बिल्डिंग, जनता मंडी, कबूतर चौक, भगत सिंह चौक, छात्रावास रोड, जींद रोड, पार्क रोड से होते हुए वापस सनातन धर्म मंदिर पहुंची। इस दौरान शिवजी की बारात, श्री कृष्ण भगवान गोपियां और अग्रसेन की झांकियां भी निकाली गई। कलाकारों ने मुंह से आग निकालना और ताड़िका नाच भी किया गया। शोभायात्रा के साथ-साथ श्रद्धालु शिवजी, कृष्ण हनुमान जी की महिमा का गुणगान कर रहे थे। इस मौके पर सभा के चेयरमैन रामनिवास किच्छानियां, अध्यक्ष प्रवीन जैन, महासचिव रामकुमार बंसल, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष राहुल खुरानिया, सुनील, बसंत, राजीव, अनुप, संजीव, डॉ. सतीश, संजय नरेश भी उपस्थित थे।