बाबा लदाना में मूर्ति स्थापना 1 को
कैथल|बाबा लदानास्थित बाबा राजपुरी महाराज की ओर से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारे का आयोजन गुरुवार को किया गया। सुबह 7 से 12 बजे तक वैदिक पूजन किया गया। इस पश्चात दोपहर दो से 5 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा हुई। महंत दूजपुरी ने बताया कि 1अक्टूबर तक कार्यक्रम चलेगा। 30 सितंबर को सुबह 9 बजे मूर्ति कलश नगर परिक्रमा यात्रा होगी। एक अक्टूबर को मूर्ति स्थापना सवा दस बजे होगी।