- Hindi News
- भांजे ने साथियों के साथ मामा पर चलाई लाठियां
भांजे ने साथियों के साथ मामा पर चलाई लाठियां
कैथल|खुराना केएक व्यक्ति को उसके भांजे ने साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें उसे काफी चोटें आई। खुराना के सुरेश कुमार ने इसकी शिकायत सिविल थाना पुलिस को की। उसने बताया कि उसका भांजा तारागढ़ निवासी वेदप्रकाश, खुराना निवासी सतीश ने पांच छह लोगों के साथ मिलकर लाठी, डंडे गंडासी के साथ उस पर हमला बोल दिया। उसने बताया कि पहले वेदप्रकाश हमारे पास रहता था। जो अब सतीश कुमार के साथ रहता है। किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी से गुस्साए लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। उसने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।