चलती ट्रेन से धक्का दिया, युवक घायल
अम्बाला सिटी | चलतीट्रेन से धक्का देने से एक युवक घायल हो गया। 20 वर्षीय मोनू कुमार निवासी जिला कैथल के गांव जाखौली ने बताया कि रविवार को वह तथा उसके दोस्त अभिषेक, हरमीत, परमीत, अशोक, गौरव प्रदीप कुमार ट्रेन से अम्बाला सिटी रहे थे। जब ट्रेन अम्बाला कैंट के रेलवे स्टेशन को क्रास कर धीमी गति में गांव जंडली फटा पर पहुंची तभी एक कुल्चे-छोले लेकर उनके पास आया। तभी उसके दोस्तों ने उसे कहा कि छोले ही बेच रहा है या कुछ और भी बेच रहा है। इस पर कुल्चे-छोले वाले ने उन्हें गाली देते हुए कहा कि तहजीब से बात करो। उसके इतना कहने पर उसके दोस्तों ने उसे मारा।