पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस विकास के नारे देकर घोटालों को दबा रही है: माजरा

कांग्रेस विकास के नारे देकर घोटालों को दबा रही है: माजरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वमुख्यसंसदीय सचिव एवं कलायत से इनेलो प्रत्याशी रामपाल माजरा ने रविवार को अपने हलके के गांव शिमला में डोर-टू-डोर जनसपंर्क किया। मतदाताओं से रूबरू होते हुए माजरा ने दोहराया कि लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाली कांग्रेस पार्टी के पास अब ऐसा कोई मुद्दा नहीं बचा कि वह जनता के बीच वोट मांगने के लिए भी जा सके। जबकि दूसरी ओर मतदाताओं को यह स्पष्ट रूप से पता चल चुका है कि प्रदेश में ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में इनेलो की सरकार बनने जा रही है जो स्व. चौधरी देवी लाल की नीतियों के अनुसार कल्याणकारी योजनाएं लागू करेगी। माजरा ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे किसी प्रकार किसी नेता के बहकावे में आएं।