- Hindi News
- दुष्प्रचार कर पार्टी में फूट डालना चाहते हैं विरोधी: गर्ग
दुष्प्रचार कर पार्टी में फूट डालना चाहते हैं विरोधी: गर्ग
कैथलविधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राव सुरेंद्र सिंह ने रविवार को भाजपा के एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रवि भूषण गर्ग के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा भाजपा नेता एकजुट हैं और विरोधी दुष्प्रचार कर पार्टी में फूट डालने और राजनीतिक फायदा उठाने की फिराक में हैं। मौके पर रविभूषण गर्ग ने कहा कि राव सुरेंद्र सिंह भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने दावा किया कि कैथल में इस बार कमल का फूल खिलेगा। रविभूषण ने राव सुरेंद्र को विश्वास जताया कि वे चिंता करें। तो वे पहले नाराज थे और ही आगे होंगे। राव सुरेंद्र सिंह ने भी गर्ग को पूरा मान-सम्मान दिए जाने का आश्वासन दिया। मौके पर पूर्व विधायक लीला राम गुर्जर, अरुण शर्राफ, राजपाल तंवर, सुल्तान क्योड़क, सोहन मित्तल, गुलशन सैनी, प्रयाग राज बालू, शिवकुमार, नरेश गर्ग, आशु बिंदलिश, सुनील शर्मा, राकेश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, सोमनाथ बंसल, भारत गर्ग, संदीप गोयल, श्याम लाल कल्याण, सुरेश जांगड़ा, अमित चौधरी, संजय बंसल, प्रवीन गुप्ता, धर्मपाल, मुरलीधर और ईश्वर चंद मित्तल उपस्थित थे।