पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैथल में युवा वोटर करेंगे प्रत्याशियों की हार जीत का फैसला

कैथल में युवा वोटर करेंगे प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकैथलमेें प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला युवा वोटर करेंगे। चारों विधानसभा में कुल छह लाख 89 हजार 244 मतदाता हैं। जिनमें से तीन लाख 44 हजार 353 वोटर 40 साल से नीचे आयु वर्ग के हैं।

युवा पहले से काफी जागरूक हो गया है। लोकसभा चुनाव में देश के युवाओं ने अहम भूमिका निभाई और देश में तीस साल के बाद किसी एक पार्टी को बहुमत मिला। जिला निर्वाचन अधिकारी ने भी वोटरों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। कैथल विधानसभा में 18 वर्ष से लेकर 39 वर्ष तक के 52768 युवा हैं। इसी हलका में 41186 युवा महिला वोटर हैं। गुहला में युवा वोटर 45905 और महिला 37536 वोटर हैं। इसी प्रकार युवा वोटर 46408 और महिला युवा वोटर 34755 हैं। कलायत में 49444 युवा और 36352 युवा महिला वोटर हैं।

वर्ष २००९ के चुनाव में युवाओं ने अच्छी भूमिका निभाई थी। युवाओं के जागरूक होने से वोट प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। जिला कैथल में लोकसभा चुनाव में ७५ फीसदी मतदान हुआ था। जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी एनके सोलंकी ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया हुआ है। इसका रिस्पांस भी अच्छा रहा है। स्कूल कॉलेजों में संगोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं। युवा ही इस कार्य की कमान संभाले हुए हैं। युवा राजेश, महीपाल लाजपत ने कहा कि क्षेत्र का विकास करवाने वाले और युवाओं को रोजगार दिलाने वाले प्रत्याशी ही अब चुनाव जीतते हैं। झूठ बोलकर वोट हथियाने वाले नेता अब ज्यादा दिन नहीं चलेंगे। झूठ बोलकर एक बार ही वोट मिल सकता है।

आगे आए युवा