सुबह पड़ी धुंध, दिन में रहा मौसम साफ...
कैथल . पिछलेतीन चार दिनों से मौसम साफ रहा है। शनिवार सुबह धुंध पड़ी और दिन में सारा दिन मौसम साफ रहा। अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। धान अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया। पिछले कई दिनों से रात को ठंड पड़ रही है और दिन में तापमान बढ़ जाता है।