पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिकेट सट्टा फिक्सिंग गिरोह के 5 सदस्य हिरासत में

क्रिकेट सट्टा फिक्सिंग गिरोह के 5 सदस्य हिरासत में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रिकेटसट्टाफिक्सिंग में फांसकर नगदी एंठने की योजना के गिरोह में शामिल पांच आरोपियों को सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से शिकातयकर्ता के हस्ताक्षरयुक्त एफिडेविट (शपथ पत्र) और चेक बरामद किए हैं। पांचों आरोपी शनिवार को कोर्ट में पेश किए गए, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

सीआईए इंजार्च अंग्रेज सिंह ने बताया कि महादेव कॉलोनी निवासी महिला ऊषा रानी की शिकायत पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से महादेवी कॉलोनी निवासी अमित के खाली बैंक चेक बुक और अन्य दस्तावेज बरामद किए। उन्होंने बताया कि महिला ने आरोप लगाया था कि कुछ असामाजिक तत्व उसके बेटे को क्रिकेट मैच फिक्सिंग मामले में फंसाए हुए हैं। आरोपी उसके घर पर आकर जान से मारने की धमकी देते हुए 20 गुणा ब्याज समेत नगदी मांग कर परेशान करते हैं। इससे वे भय के साये में जी रहे हैं।

पांचआरोपी किए गिरफ्तार : सीआईएपुलिस के एएसआई बक्शा सिंह ने मामले की जांच करते हुए आरोपी नानकपुरी कॉलोनी निवासी प्रवीन उर्फ बिट्टू, वाल्मीकि बस्ती निवासी संजय, जालंधरी मोहल्ला निवासी संजय, फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी राजीव, पठान मोहल्ला सीवन गेट निवासी सुशील उर्फ पोन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जा से अमित की खाली बैंक चेक बुक और अन्य सभी दस्तावेज बरामद कर लिए गए हैं। सभी आरोपियों को शनिवार को अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बिन लाइसेंस बने फाइनेंसर

इंचार्जअंग्रेज सिंह ने बताया कि आरोपी शहर में बिना लाइसेंस फाइनेंसर का काम कर रहे हैं। जो बोले-बाले लोगों को पहले ब्याज पर पैसे देते हैं। युवाओं को अपने जाल में फंसाकर सट्टा लगाने के लिए मजबूर करते हैं। सट्टा लगाने के लिए 10 रुपए से 20 रुपए सैकड़ा ब्याज पर पैसे देते हैं। उन्होंने बताया कि विश्वास में लेकर लोगों से पहले एफिडेविट और खाली चेक पर हस्ताक्षर कराते हैं और इसके बाद वे घर जाकर परिजनों को धमकी देते हुए परेशान करते हैं। इस तरह के कई मामले पुलिस के सामने चुके हैं। ऐसे दो मामलों को सुलझाने में भी पुलिस ने कामयाबी हासिल की है।

पहलेभी पकड़ा था गिरोह

11दिसंबर 2014 को हुडा सेक्टर-19 निवासी जेबीटी अध्यापक नरेंद्र कुमार ने सिविल लाइन थाना में शिकायत में बताया था कि उसका बेटा अमनदीप विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। उसके जयभगवान, मनोज, सुरेंद्र, हरदीप, अशोक और अन्य लोगों ने क्रिकेट सट्टा के जाल में फंसाते हुए खाली चेकों पर साइन करवा लिया थे और परनोट बनावा लिए थे। इस मामले में पुलिस ने इस मामले में सीआईए पुलिस ने बलजीत उर्फ मनोज, सुरेंद्र उर्फ काला और जयभगवान को गिरफ्तार किया था।