पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे चरण का स्पीड टेस्ट 9 से

दूसरे चरण का स्पीड टेस्ट 9 से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेलविभागने दूसरे चरण के स्पीड टेस्ट (स्पोर्ट्स फिजिकल एक्सरसाइज इवेल्यूवेशन एंड डेवलेपमेंट टेस्ट) की तारीख घोषित कर दी है।

प्रदेश में नौ से लेकर 16 फरवरी तक स्पीड टेस्ट होगा। इसमें आठ से 14 और 15 से 19 वर्ष के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। सभी विद्यार्थी अपने साथ आयु प्रमाण-पत्र लेकर आएं। जो भी विद्यार्थी आयु प्रमाण पत्र लेकर नहीं आएगा। वह स्पीड टेस्ट में हिस्सा नहीं ले सकता।

जिला खेल अौर युवा कार्यक्रम अधिकारी सुधीर बेदी ने बताया कि नौ फरवरी को गुहला ब्लाॅक का स्पीड टेस्ट राजीव गांधी खेल परिसर भागल में होगा।

पूंडरी ब्लाॅक का स्पीड टेस्ट 10 और 11 फरवरी को राजीव गांधी खेल परिसर फतेहपुर, राजौंद ब्लाॅक का टेस्ट 12 जनवरी को राजीव गांधी खेल परिसर गांव भाना, कलायत ब्लाॅक का टेस्ट 13 फरवरी को राजीव गांधी खेल परिसर गांव बात्ता, सीवन ब्लाॅक का 14 फरवरी को जिला खेल स्टेडियम पट्टी अफगान, कैथल ब्लाॅक का स्पीड टेस्ट 15 और 16 फरवरी को पट्टी अफगान खेल स्टेडियम में होगा। स्पीड टेस्ट सभी जगह सुबह नौ बजे शुरू होगा। सभी विद्यार्थी समय पर स्पीड टेस्ट देने के लिए पहुंचे।