आधार बनाने के लिए ज्यादा मशीनें लगेंगी
कैथल|आधार कार्डबनवाने के लिए लोगों को परेशानी रही है। करीब डेढ़ लाख लोगों के आधार कार्ड बनाए जाने हैं। जिला में आधार कार्ड बनाने के लिए 13 मशीनें लगाई हुई हैं। बावजूद इसके लोगों को सारा दिन लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। डीसी के मकरंद पांडुरंग ने बताया कि लोगों को कोई परेशानी आए इसलिए आधार कार्ड बनाने के लिए ज्यादा मशीनें लगाई जाएगी। नगरपरिषद कैथल मेंं तीन मशीनें लगाई हुई है। लोगों की सुविधा के लिए ज्यादा मशीनें मंगवाई जाएगी।