पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धोखाधड़ी में कार रखने वाला गिरफ्तार,गाड़ी बरामद

धोखाधड़ी में कार रखने वाला गिरफ्तार,गाड़ी बरामद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | बेचीगई कार को विश्वास में वापस लेने के बाद धोखाधड़ी करके रखने के आरोपी को सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से गाड़ी भी बरामद कर ली है। सिटी थाना में दर्ज धोखाधड़ी के मामले को सुलझाने के लिए सीआईए स्टाफ को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि जुलानी खेड़ा निवासी विरेंद्र सिक्का मार्केट में गाड़ी सेल-परचेज का धंधा करता है। 10 नवंबर को महादेव कॉलोनी निवासी अमित ने उससे अपनी स्विफ्ट गाड़ी बेचने के लिए उससे सौदा तय किया, जिसके अनुसार अमित ने एक लाख 20 हजार रुपए नगदी ले ली और गाड़ी कि शेष किस्ते विरेंद्र को भरनी थी। दो दिन बाद अमित उससे कहीं जाने के लिए गाड़ी मांगकर ले गया, जिसके बाद उसने गाड़ी वापस नहीं दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी इसी प्रकार इस गाड़ी को धोखाधड़ी पूर्वक कई अन्य व्यक्तियों को भी बेचकर उनसे भी नगदी हड़प चुका है। पांच फरवरी को थाना शहर में दर्ज मामले की जांच सीआईए के एएसआई शमशेर सिंह ने करते हुए आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है।