पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नरड़ गांव के खेत में चारा लेने गए किसान की सांप काटने से मौत

नरड़ गांव के खेत में चारा लेने गए किसान की सांप काटने से मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल |नरड़ गांवमें खेत से चारा लेने गए किसान की मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम करने पर खुलासा हुआ कि किसान की मौत सांप के काटने से हुई है। मृतक के भाई महाबीर ने बताया कि शुक्रवार शाम उसके ताऊ का लड़का शमशेर सिंह (50 वर्षीय) खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गया था। जहां उसको सांप ने काट लिया। सांप के काटने के कुछ देर बाद ही शमशेर ने दम तोड़ दिया। मृतक के तीन लड़के और एक लड़की है। उसकी मौत के बाद परिवार का पालन-पोषण करने वाला नहीं रहा। तितरम थाना के सब इंस्पेक्टर बीरबल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।