- Hindi News
- आंगनवाड़ी मिड डे मील पर नहीं है किसी अधिकारी का नियंत्रण : सरपंच
आंगनवाड़ी मिड डे मील पर नहीं है किसी अधिकारी का नियंत्रण : सरपंच
हरियाणाग्रामीणविकास संस्थान, नीलोखेड़ी द्वारा ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ सफल अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए प्रशिक्षण कार्याक्रम किया गया।
इसमें सभी छह गांवों नैना, धौंस, नौच, धुंधरेहड़ी, भानपुरा मुंदड़ी के सभी पंचों सरपंचों ने हिस्सा लिया। दो दिवसीय फीड बैक कार्यक्रम के दौरान सरपंचों ने कहा कि आंगनवाड़ी और मिड डे मील में किसी अधिकारी का नियंत्रण नहीं है। ऐसे में इनमें गडबड़ी हो रही है।
नौच के सरपंच सुखा सिंह ने बताया कि आंगनवाड़ी सेंटर्स में बच्चों के लिए खाने का सामान पहुंचता है। लेकिन इस सामान की चैकिंग के लिए कभी कोई अधिकारी गांव में नहीं पहुंचता। आंगनवाड़ी वर्कर्स मनमर्जी से बच्चों को खाने का सामान बांटती हैं। भानपुरा के वार्ड नंबर-2 के पंच खजान सिंह यादव ने कहा कि गांवों में जिस प्रकार का विकास होना चाहिए था, हुआ नहीं है। सरकार को भी इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को दिया जाने वाला मिड डे मील भी बंद कर देना चाहिए। जहां इसमें बच्चे उलझे रहते हैं। वहीं दो अध्यापकों की इसकी व्यवस्था संभालने में ड्यूटी लगी रहती है।
हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के प्रशिक्षक सुशील कुमार जांगडा और सुनीता जांगडा ने कहा कि गांवों में ऐसे कोई संगठन नहीं हैं जिन्हें पंचायतें आचार, टोकरी या अन्य सामान बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हो। ऐसी योजनाओं से युवाओं को रोजगार मिल सकता है।
आंगनवाड़ी में महिलाओं की संख्या अधिक
भानपुराके पंच विजयपाल यादव ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को पता है कि आंगनबाडी सेंटर्स में खाने का सामान पहुंंचता है। आंगनबाड़ी सेंटर्स में बच्चे कम महिलाएं अधिक पहुंच जाती हैं। उसने कहा कि आंगनबाडी वर्कर्स को खाने का सामान सेंटर्स में ही रखने की परमिशन होनी चाहिए। उसे घर पर आंगनबाडी का सामान नहीं रखने देने चाहिए।
सोमवार को इन गांवों की पंचायतें देंगी फीड बैक
जिलेभर में कैथल सीवन में फीड बैक के कार्यक्रम चल रहे हैं। इन दो दिवसीय फीड बैक कार्यक्रमों में सोमवार को कैथल सीवन ब्लॉक की छह-छह पंचायतों को शामिल किया जाएगा। कैथल ब्लॉक में सोमवार को भैनी माजरा, जगदीश खुराना, ग्योंग, सजूमा मानस पट्टी की पंचायतें पंचायत भवन में पांच वर्षों में आई दिक्कतें किए गए विकासात्मक कार्यों की फीड बैक देंगी।
कैथल . पंचायत भवन में दो दिवसीय फीड बैक कार्यक्रम के दौरान हिस्सा लेती महिला पंच सरपंच।