- Hindi News
- परिजन बोले, बाइक गिरने से नहीं, भानू का हुआ है मर्डर
परिजन बोले, बाइक गिरने से नहीं, भानू का हुआ है मर्डर
कैथल|दो दिनपहले हुई छात्र भानू की मौत ने नया मोड़ ले लिया है। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। सिटी थाना में इसकी शिकायत भी दे दी है। शनिवार को बार एसोसिएशन के वकील शहर के व्यापारियों ने सिटी थाने में शिकायत देकर हत्या की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। भानू के पिता संजय गुप्ता ने बताया कि बाइक से गिरने की कहानी जानबूझ कर बनाई गई। सेक्टर-21 में छात्रों का झगड़ा हुआ है। वहां पर झगड़े के दौरान कुछ छात्रों ने भानू को चोटें मारी। ज्यादा चोटें लगने के कारण उसकी मौत हो गई। मर्डर केस से बचने के लिए हत्या को एक घटना बनाने की कोशिश की। हत्या करने के बाद वहां से उठाकर डॉक्टर के पास ले गए। कुछ युवकों ने परिजनों को भी गुमराह करने की कोशिश की। संजय गुप्ता ने बताया कि सुबह उसने भानू के शरीर पर कई जगह चोटें देखी। गर्दन पर ज्यादा चोटें लगी हुई थी, लेकिन उस समय सारे रिश्तेदार चुके थे। इसलिए आनन-फानन में उसका संस्कार कर दिया। बाद में उसके कुछ दोस्तों ने बताया कि सेक्टर-21 में लड़ाई के दौरान ही उसकी हत्या हुई है। परिजनों का कहना है कि बाइक गिरने से 17 साल के युवक की मौत नहीं हो सकती। शनिवार को बार एसोसिएशन के प्रधान रमेश गुप्ता एडवोकेट, अजय गुप्ता, नरेंद्र ढुल, सुनील ढुल, कृष्ण, नोनी गोयल, बिट्टू सहित शहर के मौजिज व्यक्ति सिटी थाना में एसएचओ से मिले और भानू की हत्या की निष्पक्ष जांच करने की मांग की।
बाइक सेल्फ स्टार्ट
बाइकमैकेनिकल अनीत कुमार ने बताया कि बाइक गियर में स्टार्ट नहीं होती। स्टार्ट करने से पहले गियर निकालकर न्यूटल करना पड़ता है। इसके बाद ही बाइक स्टार्ट होती है। भानू के पिता का कहना है कि बाइक सेल्फ स्टार्ट है। उसमें किक मारने की जरूरत ही नहीं पड़ती।