- Hindi News
- जाट स्कूल में विद्यार्थी दे रहे हैं प्री बोर्ड की परीक्षाएं
जाट स्कूल में विद्यार्थी दे रहे हैं प्री बोर्ड की परीक्षाएं
कैथल |स्कूली बच्चोंको बोर्ड की परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में इन दिनों प्री बोर्ड परीक्षाएं कराई जा रही हैं। इन परीक्षाओं में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का एक अलग सेक्शन बनाकर उन्हें बोर्ड की परीक्षाओं में मैरिट लिस्ट में स्थान बनाने के लिए तैयारी कराई जाएगी। प्रिंसिपल फूल सिंह मान ने बताया कि प्री बोर्ड परीक्षाओं के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों को एक माह पहले सूचित किया जाता है कि ताकि वह स्कूल की इन परीक्षाओं में अच्छी तैयारी के साथ बैठ सके और अच्छे अंक ले सके। पिछले वर्ष 10वीं कक्षा में 135 उत्तीर्ण हुए बच्चों में 78 बच्चे मेरिट लिस्ट में शामिल हुए, 54 बच्चों की प्रथम श्रेणी में आए, इसी तरह 12वीं में पिछले वर्ष 326 बच्चे परीक्षा में बैठे जिनमें से 104 बच्चे मैरिट लिस्ट में आने में सफल हुए और 194 बच्चे प्रथम श्रेणी में पास हुए।
जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेंं प्री बोर्ड परीक्षाएं देते छात्र।