- Hindi News
- सांच में महिला की मौत के मामले में पांच पर मामला दर्ज
सांच में महिला की मौत के मामले में पांच पर मामला दर्ज
कैथल|सांच गांवमें महिला द्वारा जहर खाकर दी गई जान के मामले में पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। पुलिस ने हकीकत जानने के लिए आरोपी पक्ष से मिलने पहुंची। पर संपर्क नहीं हो पाया। शिकायतकर्ता पक्ष को भी दोबारा बुलाकर पूछताछ की गई। वहीं, सांच गांव निवासी ईश्वर सिंह ने शिकायत में बताया कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी सोनिया को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। इसी बात से परेशान होकर सोनिया ने छह फरवरी को जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। पति अजय, महेंद्र, निवासी करनाल, राजपाल निवासी बसतली गुरदयाल निवासी श्यामगढ़ तथा एक महिला के खिलाफ दी शिकायत के अनुसार केस दर्ज किया गया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।