बस आने से छौत वासी परेशान
कैथल|छौत गांवके ग्रामीण और विद्यार्थी गांव में बस आने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कैथल से कुराड़ रूट पर चलने वाली बस गांव से होकर जाने पर ये दिक्कतें रही हैं। इस बारे में वे कई बार पूंडरी और कैथल में विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं। ग्रामीण कर्मबीर, ओमप्रकाश, यशपाल, मनोज, कपित, राजेश ने बताया कि गांव में बस चलवाने के लिए वे रोडवेज जीएम से मिले थे। बस चलवाने की अनुमति भी जीएम ने दी थी, लेकिन अभी तक बस चालू नहीं हुई है। जीएम से मिलने के बाद जब वे परिचालक से टिकट मांगते हैं तो उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। उन्होंने बताया कि बस चलने के कारण पैदल या अन्य वाहनों का सहारा लेकर आना-जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि वाया छौत जाने पर ही बस की नाइट स्टे बनती है। उन्होंने जीएम से गुहार लगाई कि गांव में बस रोकी जाए। इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि शनिवार को परिजनों ने शिकायत की है। हर पहलू से मामले की जांच की जाएगी।