- Hindi News
- देवीगढ़ में महिला की मौत ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप,जांच शुरू
देवीगढ़ में महिला की मौत ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप,जांच शुरू
देवीगढ़ गांवमें एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालजनों पर मरने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। आरोप में मृतका के भाई ने कहा गया है कि ससुराल वाले उसकी बहन को बेटा होने पर ताने देकर परेशान करते थे। मृतका की गर्दन और कमर पर चोट मारने की आशंका जाहिर की। पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। शव को परिजनों को सौंप दिया।
किठाना गांव निवासी मृतका के भाई बलवंत ने बताया कि शुक्रवार रात को उनके पास फोन पर उसकी बहन के मरने की सूचना दी गई।
वे सुबह गांव के कुछ लोगों और परिजनों के साथ देवीगढ़ पहुंचे। उन्होंने देखा कि उसकी बहन को जमीन पर लिटाया था।
उसे देखने से पता चला कि उसकी गर्दन और कमर पर निशान बने थे। जो उसकी मौत को संदिग्ध बनाता है। उन्हें आशंका है कि उसकी बहन को मारा गया है।
चाचाने किया था फोन : उन्होंनेबताया कि शुक्रवार को रात दो बजे उनके चाचा के पास बीरमति की ससुराल से फोन आया कि उसकी बहन की मौत हार्ट अटैक से हो गई है। जब वे पहुंचे तो बीरमति का शव जमीन पर पड़ा था।
उसके शरीर पर नीले निशान दिखाई दे रहे थे। जिससे लगता है कि उसकी मृत्यु से पूर्व उसके साथ मारपीट की गई हो। बलवंत ने कहा कि उसकी बहन की मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई है।
दिया जाता था ताना
उन्होंनेबताया कि उसकी बहन बीरमति का विवाह शुढकण कलां जिला जींद निवासी शलिंद्र के साथ करीब 7-8 साल पहले हुआ था। जो मौजूदा समय में देवीगढ़ (कैथल) में रहते हैं। शादी के बाद उसकी बहन ने तीन बेटियों को जन्म दिया। लड़कियों के जन्म के कारण उसकी बहन को परेशान किया जाने लगा था। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार बेटा होने का ताना देकर उसे परेशान किया जाता था। इस बारे में कई बार उन्होंने बीरमति ससुराल पक्ष के लोगों को समझाया भी, लेकिन समस्या हल नहीं हुई।
^पुलिस ने मृतका के परिजनों की बयान दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बलवंत ने मृतका के पति शलिंद्र, जेठ रविंद्र, जेठानी संतोष सास बोती के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विक्रमजीत, एसएचओ, सिविल लाइन थाना पुलिस कैथल।
“हार्ट अटैक से हुई मौत\\\'
ससुरालपक्ष की ओर से बलवान ने बताया कि बीरमति की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वे बीरमति का इलाज कराने के लिए कैथल के एक निजी अस्पताल में भी लेकर गए थे, लेकिन उसकी मौत हो गई।
>बेटा होने पर देते थे मृतका को ससुरालवाले ताने