करियाने की दुकान को लगाई आग, मामला दर्ज
कैथल |दुकान मेंआग लगाकर सामान जलाने और जान से मारने के धमकी देने के आरोप में पूंडरी थाना पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया है। पाई गांव के हरिजन मोहल्ला निवासी लख्मीचंद ने शिकायत मेें बताया कि तीन जनवरी की रात गांव के ही सुरेश ने उसकी करियाने की दुकान में आग लगा दी। इससे उसका करियाने का सामान जल गया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने लख्मीचंद की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।