- Hindi News
- बाइक चोर को भेजा जेल, तीन चोरी की बाइक बरामद
बाइक चोर को भेजा जेल, तीन चोरी की बाइक बरामद
कैथल |पुलिस रिमांडपर चल रहे आरोपी के कब्जे से क्राइम ब्रांच ने दो अन्य चोरीशुदा बाइक बरामद की है, जबकि एक बाइक पहले ही बरामद की जा चुकी है। आरोपी शनिवार को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि हेडकांस्टेबल प्रदीप सिंह ने देवबन गांव निवासी सुरेंद्र को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद एक दिन के रिमांड पर दो मोटरसाइकिल भी आरोपी के कब्जे से बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी एमआईटीसी कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार की चोरीशुदा बाइक समेत गिरफ्तार किया था। उसके पास से पूंडरी निवासी कीमत राम की बाइक 15 नवंबर को डीएवी कॉलेज ग्राउंड से चोरी हुई थी, जिसे आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया।