कैथल में 63 किलोमीटर का प्रवाह रहा है सरस्वती का : डीसी
सरस्वती नदी के महत्व को जाना शहरवासियों ने
भास्करन्यूज| कैथल
सरस्वतीहमारीप्राचीन संस्कृति का हिस्सा है, जिसे हमें सहेजना है। हमें सरस्वती की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि लोगों को पवित्र सरस्वती नदी के बारे में जानकारी हासिल हो सके। इस नदी का जिला में 63 किलोमीटर का प्रवाह रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा राज्य सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड का गठन किया गया है। ऐसा डीसी निखिल गजराज ने बताया। वो सरस्वती महोत्सव पर आयोजन कार्यक्रम का उद्घाटन अवलोकन करने के लिए भाई उदय सिंह किले पर पहुंचे थे। उन्होंने सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन से की तथा सरस्वती वंदना में भी शामिल हुए। इससे पूर्व एडीसी जितेंद्र कुमार ने थाना गांव में सरस्वती प्रचार यात्रा का स्वागत किया, जो प्रदर्शनी स्थल पर आकर रुकी। यह यात्रा 12 फरवरी को कलायत के लिए रवाना होगी।
डीसी गजराज ने कहा कि भाई उदय सिंह किला परिसर में सरस्वती प्रदर्शनी में सिंधु-सरस्वती एवं गंगा नदी घाटियों में अवस्थित कुछ उत्खनित स्थलों को मानचित्र में दर्शाया गया है। उनके साथ एसपी कृष्ण मुरारी, एडीसी जितेंद्र कुमार, एसडीएम मनदीप कौर, नगराधीश नवीन आहुजा, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना, रणधीर गोलन, रविभूषण गर्ग, राजपाल तंवर, संजय भारद्वाज, सतीश शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी दलेल सिंह, तहसीलदार ओपी बिश्नोई सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
कैथल| डीसीनिखिल गजराज सरस्वती महोत्सव के अवसर पर भाई उदय सिंह किला परिसर में सरस्वती पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए।