- Hindi News
- National
- देश के इतिहास में छोटूराम का नाम हमेशा किसान जागृति से जुड़ा रहेगा : अभय
देश के इतिहास में छोटूराम का नाम हमेशा किसान जागृति से जुड़ा रहेगा : अभय
अभय चौटाला ने 1-1 लाख रुपए देने वाले 65 लोगों को किया सम्मानित
भास्करन्यूज| कैथल
हरियाणाविधानसभाके नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि सर छोटू राम ने गरीब, दलितों, शोषितों और उपेक्षित लोगों के सम्मान के लिए जीवनभर लड़ाई लड़ी। हमारे देश के इतिहास में दीनबंधू सर छोटूराम का नाम हमेशा किसान जागृति से जुड़ा रहेगा। अभय सिंह चौटाला जाट शिक्षण संस्थान परिसर में सर छोटू राम जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। अभय चौटाला पिहोवा चौक संस्थान में स्थित प्रेरणा स्थल पर सर छोटू राम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत समारोह में पहुंचे थे।
कार्यक्रम में मां सरस्वती दीनबंधू के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन करने के उपरांत उन्होंने संस्था को 1-1 लाख रुपए का सहयोग देने वाले 65 दानी महानुभावों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन को आगे बढ़ाने से पूर्व दानी महानुभावों को बधाई देते हुए संस्था की तरक्की के लिए 25 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।
हरजाति को मनाना चाहिए महापुरुषों का जन्मदिवस : पूर्वमुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने सर छोटू राम को नमन करते हुए कहा कि किसी भी महापुरुष की जयंती खुशी और प्रेरणा का अवसर होता है। दीनबंधू सर छोटू राम का पूरा जीवन जनसेवा का एक अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सर छोटू राम किसान हित के कई विधेयक पास करवाकर कानून बनवाएं और किसानों को कर्जे से मुक्ति दिलवाई तथा गिरवी रखी जमीनों को किसानों को वापस दिलवाया। उनका कहना था कि आज के संदर्भ में सर छोटू राम की जयंती को केवल सभी वर्ग और समुदाय के लोगों को मनाना चाहिए क्योंकि उन्होंने सभी के लिए काम किया था और जागृति पैदा की थी।
प्रधान रणबीर फौजी पूर्व प्रधान बलवान कोटड़ा ने उनके कार्यकाल के दौरान जाट शिक्षण संस्थान में हुई तरक्की का उन्होंने विस्तार से जिक्र किया। मौके पर अन्य वक्ताओं में जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रधान धर्मपाल छौत और सशक्त महिला के तौर पर देश के महामहिम राष्ट्रपति से सम्मानित हुई डा. संतोष दहिया ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, संस्था के उप-प्रधान संदीप छौत, सचिव कुलदीप गढ़ी कोषाध्यक्ष रामपाल गुहणा सहित 11 कार्यकारिणी सदस्य 75 कॉलोजियम से आए प्रतिनिधियों के साथ-साथ हजारों की संख्या में आमंत्रित पुरुष महिलाएं सर छोटू राम को नमन करने के लिए इस कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में मशहूर लोक गायक नरवीर बैनीवाल जाट शिक्षण संस्थान के कालेज स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी समा बांधा।
कैथल| जाटशिक्षण संस्थान में सर छोटू राम जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में अपनी प्रस्तुति देते विद्यार्थी (ऊपर)। समारोह में मौजूद अभय चौटाला अन्य (नीचे)।