पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेगा हेल्थ चेकअप कैंप में 270 की जांच

मेगा हेल्थ चेकअप कैंप में 270 की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल जेसीआईकैथल स्टार द्वारा रविवार को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप पार्क रोड स्थित अग्रसेन अस्पताल में लगाया गया। हेल्थ चेकअप कैंप की अध्यक्षता संस्था के प्रधान सोहन गर्ग ने की। मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी सुदर्शन सर्राफ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलदीप मरवाहा मौजूद रहे। कैंप का शुभारंभ मुख्य विशेष अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जेसी रोहित खुरानियां ने आए हुए मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस कैम्प में डा. पुनीत वर्मा, डीएम कार्डियोलाजिस्ट, मोहाली से डा. मीनाक्षी गोयल चर्म रोग विशेषज्ञ डा. हरदयाल सिंह फिजियोथैरपी विशेषज्ञ ने आए हुए मरीजों की निशुल्क जांच की और उन्हें परामर्श दिया। कार्यक्रम निदेशक जेसी रवि सिंघल ने बताया कि कैंप में लगभग 270 मरीजों ने जांच करवाई और नि:शुल्क कैंप का लाभ उठाया। मौके पर रोहित खुरानियां, अमित गोयल, पंकज गुप्ता, दीपक मंगला, अधिवक्ता अजय दुआ, दीपक मित्तल, सुरेन्द्र कत्याल, सुषम कपूर, कृष्ण मित्तल, अमित मित्तल, सुनील चुघ, प्रवीण गर्ग, उमेश गोयल, राजेश गर्ग, अनुराग गर्ग, नीलिमा खुरानियां, विजेता दुआ, अर्चना गोयल, कंचन चुघ, पुष्पा गर्ग, कंचन कत्याल रोहन कत्याल मौजूद थे।