पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे दिन नीलकंठ मंदिर चंदाना गेट से निकली प्रभुपाद पालकी

दूसरे दिन नीलकंठ मंदिर चंदाना गेट से निकली प्रभुपाद पालकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | प्रभातफेरी निकालते इस्कॉन प्रचार समिति के सदस्य

कैथल | इस्कॉनप्रचार समिति द्वारा भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के पहले दिन का आगाज भव्य प्रभुपाद पालकी यात्रा का आयोजन करके किया गया। अध्यक्षता इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष श्रीमन् साक्षी गोपाल दास ने की। समिति के प्रेस सचिव संदीप गोयल ने बताया कि प्रभुपाद पालकी यात्रा का शुभारंभ श्री नीलकंठ मंदिर चंदाना गेट से बैंड-बाजों के साथ किया गया। मौके पर उपस्थित कृष्ण भक्तों को अपने विचारों से लाभान्वित करते हुए साक्षी गोपाल दास ने कहा कि संस्था द्वारा आयोजित किए जा रहे महोत्सव से क्षेत्र के लोगों में धार्मिक आध्यात्मिक चेतना का प्रचार-प्रसार होगा तथा भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और दृढ़ होगी।

यात्रा में साक्षी गोपाल दास, सत्यपति दास, दशरथी चरण दास इस्कॉन वैष्णव भक्त हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, महामंत्र का जाप करते हुए श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति की ओर प्रेरित कर रहे थे। यात्रा बैंड-बाजों के साथ हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे महामंत्र के जाप के बीच नगर श्री नीलकंठ मंदिर से प्रारंभ होकर प्रताप गेट श्री हनुमान मंदिर, प्रताप गेट चौक, डोगरा गेट अंदर, तारा चंद चक्की, बड़ा कटहरा, लाल पौ, सर्राफा बाजार नोताराम चौक से होती हुई कमेटी चौक श्री सनातन धर्म में विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह सुंदर आतिशबाजी की जा रही थी। इस अवसर पर स्थान-स्थान पर डी.जे. के माध्यम से हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे महामंत्र की स्वर लहरियों से वातावरण पावन बना हुआ था।

यात्रा में कृष्ण भक्त भगवान श्रीराधा-माधव जी के नाम का जाप करते हुए नाचते-झूमते हुए श्रद्धापूर्वक चल रहे थे। यात्रा में नगर की विभिन्न समाजसेवी एवं धाॢमक संस्थाओं ने भी अपना भरपूर योगदान दिया। इस अवसर पर राधा ऋषिकेश दास, दक्षप्रिय दास, विशम्बर प्रियदास, बृजलाल मित्तल, गौतम गर्ग, भूपेश गर्ग, अशोक बंसल, भारत भूषण गोयल, तरसेम गोयल, हिमांशु गर्ग, अमित सेठ, आशु ङ्क्षबदलिश, चंद्रप्रकाश गोयल, आशुतोष सेठ, मोनू गोयल, आशीष गर्ग, विनोद भल्ला, विनय गोयल, मुकेश शर्मा, श्याम लाल वर्मा, सुशील गुप्ता, नरेश गर्ग, संजय वाही, मदनलाल अग्रवाल, अमित गोयल, गौरव वर्मा, कमल शर्मा, अमन, विजय गोयल, मोहन गोयल, इस्कान प्रचार