पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे नवरात्र के दिन प्रत्याशियों ने दिखाई तेजी, आज अंतिम दिन

दूसरे नवरात्र के दिन प्रत्याशियों ने दिखाई तेजी, आज अंतिम दिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गहमागहमी के बीच 32 ने दाखिल किया नामांकन

दूसरेनवरात्रपर विधानसभा चुनावों के लिए 32 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। शुक्रवार को सबसे ज्यादा प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल है। लघु सचिवालय पर सारा दिन प्रत्याशियों की गहमा-गहमी रही। शनिवार 27 सितंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 29 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी का कार्य होगा तथा एक अक्टूबर नाम वापस लिए जा सकेंगे।

कैथलविधानसभा में सिर्फ चार ने भरा पर्चा : जिलानिर्वाचन अधिकारी एवं डीसी एनके सोलंकी ने बताया कि कैथल विस क्षेत्र में चार प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिसमें समाजवादी पार्टी से बाली पुत्र रिसाल सिंह, आजाद प्रत्याशी के रूप में सतीश सिंघल सीए पुत्र कृष्ण दास, इनेलो से कैलाश चंद भगत पुत्र अमरनाथ ने नामांकन भरा।

कलायतमें सबसे अधिक 11 नामांकन भरे गए: इसीतरह कलायत विधानसभा क्षेत्र से 11 नामांकन भरे गए। जिसमें इनेलो से रामपाल पुत्र फतेह सिंह द्वारा दो नामांकन, धर्मपाल शर्मा पुत्र श्रीराम द्वारा दो नामांकन, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रनवीर सिंह मान पुत्र तेजेंद्र पाल सिंह मान द्वारा चार नामांकन, राष्ट्रीय आर्य राज सभा से सुरेश कुमार पुत्र भाग सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

पूंडरीमें आठ ने किया आवेदन: जिलानिर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के लिए आठ नामांकन भरे गए। इनमें भारतीय जनता पार्टी से रणधीर सिंह पुत्र रुलिया राम, बलकार सिंह पुत्र नाथु राम निर्दलीय, बहुजन समाज पार्टी से कर्मबीर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से रविंद्र पुत्र रामेश्वर दास, नरेंद्र पुत्र ठाकर दास निर्दलीय तथा सतवीर पुत्र ईमरत ने आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।

गुहलाविधान सभा में नौ ने भरा नामांकन : गुहलाविधानसभा क्षेत्र के लिए नौ नामांकन पत्र दाखिल हुए इनमें नरेश कुमार पुत्र ने हजकां पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। दिल्लू राम पुत्र फौजा राम ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भूपेन्द्र सिंह पुत्र चानन सिंह ने शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर), बीरबल सिंह पुत्र अमर सिंह ने आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र भरा। इसके अलावा रामेश्वर दास पुत्र जोगी राम ने निर्दलीय, दलबीर सिंह पुत्र चेतु राम ने बहुजन समाज पार्टी तथा बल्लू राम पुत्र