- Hindi News
- विधानसभा चुनाव लड़ने वाले अिधकतर प्रत्याशी करोड़पति
विधानसभा चुनाव लड़ने वाले अिधकतर प्रत्याशी करोड़पति
विधानसभाचुनावलड़ने वाले ज्यादातर प्रत्याशी करोड़पति हैं। उन्होंने अपने शपथपत्र में करोड़पति होने का ब्योरा दिया है। ज्यादातर प्रत्याशी करोड़ों के मालिक हैं।
भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल शर्मा और उनकी प|ी करोड़ों की मालिक हैं। चुनाव आयोग के सामने चल अचल संपत्ति की घोषणा में बताया गया है कि धर्मपाल शर्मा के पास कुल साढ़े पांच करोड़ और उनकी प|ी सरस्वती देवी के नाम नौ करोड़ 38 लाख की संपत्ति है। जिसके अनुसार शर्मा दो करोड़ के मकान में रहते हैं। दोनों के नाम 30 एकड़ के करीब जमीन है। कलायत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में उनकी जायदाद और व्यापार है। धर्मपाल शर्मा के पास 120 ग्राम सोना तो उनकी प|ी के पास 180 ग्राम सोना है। वे किसी भी बैंक के कर्जदार नहीं हैं और उनकी ओर किसी भी प्रकार की सरकारी देनदारी नहीं है।
पूंडरी से निर्दलीय नामांकन भरने वाले बलकार सिंह भी करोड़ों के मालिक हैं। उनके पास तीन गाड़ियां, कृषि भूमि के अलावा दो प्लाट हैं। बलकार के पास करीब एक करोड़ 60 लाख रुपए की संपत्ति है।
रामपाल माजरा के पास दो करोड़ 89 लाख रुपए की कृषि भूमि, दो कारें, कैथल के अलावा गुडग़ांव में एक प्लाट, 150 ग्राम सोना एक किलो चांदी है।
कैलाश भगत के पास सात लाख तीन हजार 50 रुपए कैश, 14 लाख 26 हजार 228 रुपए बैंक में, करोड़ों रुपए की बीमा पॉलिसी करवाई हुई है। इनके पास 700 ग्राम सोना और दो गाड़ियां हैं।