- Hindi News
- राव सुरेंद्र सिंह की पत्नी भी उतरीं प्रचार में
राव सुरेंद्र सिंह की पत्नी भी उतरीं प्रचार में
भाजपाउम्मीदवारराव सुरेंद्र सिंह की प|ी प्रियंका तंवर ने महिलाओं के साथ शुक्रवार को शहर में डोर-टू-डोर जाकर लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने हुडा सेक्टर 20, नेहरु गार्डन ऋषि नगर में डोर-टू-डोर किया। राव सुरेंद्र शनिवार को अपना नामांकन भरेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की कांग्रेस सरकार ने महंगाई बढ़ाने, भ्रष्टाचार फैलाने, घोटाले करने, गरीबों के हकों पर कुठाराघात करने, गुंडागर्दी, अपनी जेबें भरने अपने चहेतों को नौकरी देने के सिवाय कुछ नहीं किया। इसका बदला प्रदेश की जनता विधानसभा चुनावों में लेकर रहेगी। तंवर ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में विश्वास रखते हुए भाजपा को वोट दें और हरियाणा में एक ईमानदार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने में अपना योगदान दें। कैथल के लोगों को रोजगार विकास के नाम पर केवल झूठे आश्वासन ही मिले हैं। यहां के विधायक को आज लोगों की याद रही है और जब उन्हें अपनी कुर्सी छिनती दिख रही है तो वे मारे-मारे लोगों के पीछे-पीछे फिर रहे हैं, लेकिन सरकार में वे मिलने वालों को आठ से दस घंटे तक इंतजार करवाते थे। इस मौके पर उनके साथ बबली देवी, रीना शर्मा, निशा तंवर, रोमा, कविता, दीक्षा, हरविंद्र सहित दर्जनों महिलाएं साथ थीं।
कैथल | डोर-टू-डोर अभियान में भाजपा उम्मीदवार राव सुरेंद्र सिंह की प|ी प्रियंका तंवर महिलाओं के साथ शहर में वोट मांगते हुए।