पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेड न्यूज और विज्ञापनों पर रहेगी चुनाव आयोग की नजर

पेड न्यूज और विज्ञापनों पर रहेगी चुनाव आयोग की नजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीडिया सर्टिफिकेशन मॉनिटरिंग कमेटी देखेगी गतिविधियां

भास्करन्यूज | कैथल

विधानसभाचुनावके दृष्टिगत प्रिंट इलेक्ट्रोनिक मीडिया में दी जाने वाली पेड न्यूज एवं विज्ञापनों पर चुनाव आयोग की कड़ी नजर होगी। इस कार्य के लिए जिला स्तर पर मीडिया सर्टिफिकेशन मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है। एडीसी की अध्यक्षता में इस कमेटी में कैथल के एसडीएम नरहरि सिंह बांगड़, आईबी के निरीक्षक मान सिंह तथा वरिष्ठ नागरिक मदन लाल चावला सदस्यों में शामिल हैं। डीपीआरओ रणधीर शर्मा को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी एनके सोलंकी ने बताया कि यह कमेटी प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों पर नजर रखेगी। उन्होंने बताया कि किसी भी समाचार पत्र में दिए गए पेड न्यूज के मामलों की यह कमेटी गहन छानबीन करेगी।

यदि इस कमेटी को लगेगा की दी गई खबर पेड न्यूज है, तो ऐसे मामलों को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को भेजा जाएगा। इसके बाद संबंधित उम्मीदवार को नोटिस जारी किए जाएंगे। इस पेड न्यूज में कमेटी यह भी तय करेगी। जितनी सामग्री पेड न्यूज के रूप में दी गई है। इसके खर्च का अंदाजा डीआईपीआर की विज्ञापन दरों के आधार पर तय किया जाएगा। डीआईपीआर की दरों के साथ-साथ डीएवीपी के रेट के आधार पर भी विज्ञापन का खर्च आंका जा सकता है।