पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्नेहा १०० मीटर की दौड़ में सबसे तेज भागी

स्नेहा १०० मीटर की दौड़ में सबसे तेज भागी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडस्तरीयखेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय प्राथमिक पाठशाला शेरगढ़ में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र मोर ने किया। उन्होंने बच्चों को खेलों का महत्व बताते हुए कहा कि खेलें पढ़ाई के प्रति रूचि को बढ़ाती हैं।

हर बच्चे को किसी किसी खेल में अवश्य हिस्सा लेना चाहिए। खेलों से ही सर्वांगिण विकास होता है। इस मौके पर रमेश चंद, कर्ण सिंह, जयप्रकाश, करनैल सिंह, जगजीत सिंह, कृष्ण कुमार सतीश कुमार उपस्थित थे।

खेलोंके परिणाम इस प्रकार रहे : लड़कोंकी 100 मीटर दौड़ में सेगा स्कूल के विकास ने पहला और नंद सिंह बाला के अंकित ने दूसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में डेरा सिंह वाला का अजय प्रथम और नंद सिंह वाला का अंकित द्वितिय स्थान पर रहा। लड़कियों के 100 मीटर दौड़ मुकाबले में बलवंती की स्नेहा ने पहला नंद सिंह वाला की प्रियंका ने दूसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में प्योदा की आंचल पहले बलवंती दूसरे स्थान पर रहे। योगा में कुतुबपुर पहले और ग्योंग की टीम दूसरे स्थान पर रही।

भारत पब्लिक हाई स्कूल बलवंती रहा अव्वल

खंडस्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में भारत पब्लिक हाई स्कूल बलवंती की छात्रा स्नेहा ने १०० मीटर, २०० मीटर और ४०० मीटर की दौड़ में पहले स्थान पर रही। वहीं लंबी कूद में इसी स्कूल की छात्रा हरदीप ने दूसरा स्थान हासिल किया। कैरम बोर्ड में तन्नु दूसरे स्थान पर रही। खो-खो में भी भारत पब्लिक स्कूल की जो लड़कियाों की टीम है वो पहले स्थान पर रही। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल राजराणा कोच जसबीर सिंह उपस्थित थे।