पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटबॉल स्पर्धा में मानस की टीम ने मारी बाजी

फुटबॉल स्पर्धा में मानस की टीम ने मारी बाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराजासूरजमलजाट खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय तीन दिवसीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सहायक जिला शिक्षा अधिकारी राजबीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि हर स्कूल के बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए। इससे बच्चों का सर्वांगिण विकास होता है।

स्कूल हेड की भी इस प्रति जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंडर 14 में लड़के लड़कियों ने हिस्सा लिया। जिले भर से 23 स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन फुटबॉल और बेसबॉल के मुकाबले कराए गए। फुटबॉल में मानस ने मुन्नारेहड़ी को हराकर पहला स्थान हासिल किया। इसी प्रकार बेसबॉल में बरियाणा ने हजवाणा को हरा दिया। पहले दिन कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के वजन किए गए। सुबह नौ बजे चिल्ड्रन पार्क स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर रामेश्वर, ईश्वर ढांडा, राजेश धीमान,अनिल कुमार, शिवचरण, शमशेर, प्रमोद, दलबीर नैन, अन्नु, कमलेश, पंकज शर्मा दीपक उपस्थित थे।

पांचखेलों के नहीं है जिले भर में खिलाड़ी : जिलेभर में जिमनास्टिक, राइफल शूटिंग, फेसिंग, साफ्टबॉल तीर अंदाजी के खिलाड़ी नहीं हैं। वरिष्ठ कोच रामेश्वर ने बताया कि 90 प्रतिशत स्कूलों के पास खेलों की सुविधाएं नहीं हैं। प्राइवेट स्कूल बच्चों को जानबूझकर खेलों में हिस्सा नहीं लेने देते। जिला स्तरीय खेलों के बारे में जिले के सभी स्कूलों को सूचित किया गया था। इसके बावजूद भी 23 स्कूलों की टीमों ने ही हिस्सा लिया।

महाराजा सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में जिला खेल प्रतियोगिता में सामूहिक चित्र खिंचवाते ताइकवांडो के खिलाड़ी।





ताइक्वांडोस्पर्धा में भिड़ते खिलाड़ी