पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्योहारों भरा रहेगा अक्टूबर, होंगी छुट्टियां ही छुट्टियां

त्योहारों भरा रहेगा अक्टूबर, होंगी छुट्टियां ही छुट्टियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्योहारीसीजनमें इस बार छुट्टियां ही छुट्टियां हैं। पूरा माह सरकारी कर्मचारियों की मौज रहेगी। इस बार यह अनोखा संयोग बना है। दशहरा, दिवाली, गोपाष्टमी, दुर्गा अष्टमी जैसे उत्सव एक ही माह में आएंगे। एक ही माह में त्योहारी सीजन का कारोबार होने से बाजार में अच्छी खरीदारी का अनुमान है। दुकानदार इसको लेकर उत्साहित हैं और अभी से माल का स्टॉक शुरू हो गया है। छुट्टियां भी खूब होंगी।

दिवाली माह के अंतिम सप्ताह में होने के कारण नौकरी पेशा लोगों को इस बार बचत करके चलनी होगी। पंडित प्रेम शंकर शास्त्री के अनुसार 41 दिनों में से 21 दिन त्योहारों के हैं, जिसमें नवरात्रे भी शामिल हैं। हुडा सेक्टर-19 निवासी पंडित राजकुमार शास्त्री ने कहा कि त्योहारी सीजन में खरीददारी शुभ है। बर्तन और आभूषण अन्य सामान की खरीदारी कर सकते हैं।

लगातारहैं छुट्टियां : त्योहारोंके साथ अक्टूबर माह सरकारी छुट्टियों भरा होगा। दो अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ छुट्टी की शुरुआत होगी। तीन अक्टूबर को दशहरा, चार को शनिवार, पांच को रविवार, छह अक्टूबर को ईद-उल-जुहा और फिर आठ अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती का अवकाश रहेगा। माना जा रहा है कि 21 अक्टूबर छोटी दिवाली से 25 अक्टूबर भाईदूज तक अवकाश रहेगा। इसके अलावा भी त्योहारों के कोई अन्य अवकाश होंगे।

ये हैं अक्टूबर के पर्व

> दो अक्टूबर - दुर्गाअष्टमी, नवरात्रों के अंतिम चरण में श्रद्धालु कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराएंगे एवं भंडारे लगाएंगे।

>तीन अक्टूबर - दशहरा,नवमी और दसवीं एक ही दिन मनेगा।

>छह अक्टूबर - ईद-उल-जुहा।बकरीद इस दिन मनाई जाएगी।

>सात अक्टूबर - शरदपूर्णिमा, शरद पूर्णिमा के बाद से कार्तिक स्नान एवं महोत्सव शुरू हो जाता है। मंदिरों में शरद पूर्णिमा का प्रसाद वितरित होगा एवं पूजा होगी।

>आठ अक्टूबर - चंद्रग्रहण, चंद्र ग्रहण काल ३:५५ बजे से ६:०४ बजे तक रहेगा।

> 11अक्टूबर - करवाचौथ,शादीशुदा महिलाएं अपने पतियों की लंबी आयु की कामना करते हुए व्रत रखेंगी। चंद्रोदय शाम के ८:१६ बजे होगा।

>१५ अक्टूबर -अहोई अष्टमी, महिलाएं संतान की लंबी आयु समृद्धि के लिए रखेंगी व्रत।

>१७ अक्टूबर -तुला संक्रांति, मौसम में बदलाव का देगी संदेश।

>२१ अक्टूबर -धनतेरस, भगवान धन्वंतरि जयंती पर बाजार में सोने, चांदी और बर्तन की खरीदारी का विशेष संयोग।

>२२ अक्टूब