18 मारुति कर्मचारी 5 को सौंपेगे ज्ञापन
मारुतिसुजुकीप्रोविजनल कमेटी के सदस्यों की बैठक हनुमान वाटिका में हुई। कमेटी सदस्य रामनिवास, जसवंत, सबीर, सुभाष और राजपाल ने कहा कि 18 जुलाई 2012 को मानेसर प्लाट गुड़गांव में घटित हुई घटना की आड़ में प्रदेश सरकार ने 547 नियमित 1800 अनियमित कर्मचारियों को निकाल दिया। 147 कर्मचारियों पर झूठे केस दर्ज करके जेल में बंद कर दिया।
जिनकी अभी तक जमानत भी नहीं हुई। इसके अलावा 19 मई 2013 को जेल में बंद कर्मचारियों के शांतिपूर्ण रोष को पुलिस बल के साथ दबाने की कोशिश की गई। निर्दोष लोगों पर झूठे केस बनाकर जेल में बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा सभी कर्मचारी कर्मचारियों के परिवार वाले पांच अक्टूबर को जवाहर पार्क में एकत्रित होकर सभा करेंंगे। इसके बाद उद्योग मंत्री रणदीप सुरजेवाला को ज्ञापन देंगे।