बच्चों ने मतदान के लिए किया जागरूक
कैथल | राजकीयउच्च विद्यालय महमूदपुर के विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली निकाली। रैली में बच्चों ने लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। मुख्याध्यापिका राजबीर कौर मिडल मुख्याध्यापिका राजबाला ने हरी झंडी देकर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। सूझबूझ से किए मतदान से ही हम अच्छी सरकार चुन सकते हैं। इस मौके पर जगमेल, कुलदीप सिंह, राजविंद्र कौर, भावना गुप्ता सुखबीर सिंह उपस्थित थे।