प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में आरकेएसडी प्रथम
कैथल | डीएवीकॉलेज फॉर वूमन करनाल द्वारा 20 सितंबर को प्रदेश स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आरकेएसडी काॅलेज के विद्यार्थियों ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में आरकेएसडी कॉलेज की 2 सदस्यीय टीम जिसमें जितेंद्र गौड़ अंकुश ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रदेश के अनेक कॉलेजों से 25 टीमों ने हिस्सा लिया। स्क्रीनिंग के बाद अंतिम रूप से पांच टीमों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में आरकेएसडी के टीम ने पहला स्थान हासिल किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसबी गोयल ने कहा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। इसी दौरान प्राचार्य डॉ. एसबी गोयल के सम्मान में विदाई पार्टी का आयोजन भी किया गया। इतिहास विभाग द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस दौरान डॉ. वीरेंद्रपाल गोयल, डॉ. विनय सिंघल, राकेश मित्तल, एसएस ढुल, ओपी सैनी मौजूद थे।