- Hindi News
- 21 राज्यों के 450 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, प्लेयर्स ने किया फ्लैग मार्च
21 राज्यों के 450 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, प्लेयर्स ने किया फ्लैग मार्च
जाट खेल स्टेडियम मेें पांच दिवसीय 60वीं नेशनल बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर वििभन्न राज्यों के खिलाड़ी फ्लैग मार्च करते हुए।
जाट खेल स्टेडियम मेें पांच दिवसीय 60वीं नेशनल बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू।
भास्कर न्यूज | कैथल
महाराजासूरजमलखेल स्टेडियम में गुरुवार को पांच दिवसीय 60वीं जूनियर नेशनल बाल बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ अर्जुन अवार्डी बॉक्सर मनोज ने किया गया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी सुधीर बेदी भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में 21 राज्यों से 450 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमेंं मध्यप्रदेश, बिहार, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, मणिपुर, गुजरात, हैदराबाद, तेलंगाना, कर्नाटक, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड सहित कई राज्य शामिल हैं।
यह प्रतियोगिता 15 दिसंबर तक चलेगी। चैंपियनशिप के आयोजक भाजपा नेता अशोक गोयल ने कहा कि विदेशों की तरह देश में भी खेलों को अनिवार्य कर देना चाहिए। शिक्षा के साथ-साथ खेलों से भी विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ता है। खेल विद्यार्थी के जीवन में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि आज देश-प्रदेश की सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है। इसके पश्चात खिलाड़ियों को निष्पक्ष भाव से खेल खेलने की शपथ दिलाई गई। साथ ही हरियाणवीं डांस के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मंच संचालन प्रसिद्ध कलाकार महावीर गुड्डू ने किया। मौके पर कोच राजेश, किशोरी लाल, अरुण वर्मा, मुथू कृष्णा, सुकंददास, इकराम, कौशल दीक्षित, नंदिनी बैनर्जी, रणधीर राणा, सुखबीर चहल, पंकज शर्मा, शमशेर सिंह, संदीप डीपीई, घनश्याम शर्मा, जाट स्कूल के प्रधानाचार्य फूल सिंह मान, जमेल सिंह बरसाना और संदीप गोयल मौजूद थे।