- Hindi News
- अंतिम दिन के मुकाबले में नरेश जिला कुमार और प्रदीप जिला केसरी बने
अंतिम दिन के मुकाबले में नरेश जिला कुमार और प्रदीप जिला केसरी बने
पट्टी अफगान में आयोजित जिला अखाड़ा प्रतियोगिता में कुश्ती मुकाबले में भिड़ते पहलवान। (दाएं) आनंद लेते दर्शक।
भास्कर न्यूज | कैथल
श्रीगोबिंदसिंह खेल स्टेडियम पट्टी अफगान खानपुर में गुरुवार को जिला अखाड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राजेंद्र सिंह बॉक्सिंग कोच उपस्थित हुए। राजेंद्र सिंह ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया। इसमें जिला कुमार हरिसिंह अखाड़े के नरेश और जिला केसरी फूला सिंह अखाड़े के प्रदीप बने।
प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के तौर पर एडीसी जितेंद्र कुमार किसी कारण उपस्थित नहीं हो सके। स्टेडियम में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। 16 वर्षीय कुश्ती के 30 किलोभार वर्ग के मुकाबलों में करण ने विशाल को हरा दिया। 32 किलोभार वर्ग में रविंद्र पहले और अमित दूसरे स्थान पर रहे। 34 किलोभार वर्ग में दीपक ने सोनू को पटखनी दी। 36 किलोभार वर्ग में सत्यवान ने राजू को पराजित कर दिया।
38 किलोभार वर्ग में अंश पहले और संजय दूसरे स्थान पर रहे। 40 किलोभार वर्ग में बिट्टू ने विक्रम को हरा दिया। 42 किलोभार वर्ग मेें सोनू ने अभिषेक को पराजित कर कुश्ती अपनी नाम कर ली। 45 किलोभार वर्ग मेें प्रतीक ने रमेश को हरा दिया। 48 किलोभार वर्ग में सचिन ने रजनीश को पराजित किया। इसी प्रकार 52 किलोभार वर्ग में गुरजंट ने अमन को पटखनी दी। 18 वर्षीय कुश्ती के 42 किलोभार वर्ग मुकाबले में आजाद पहले और गोविंद दूसरे स्थान पर रहे। 50 किलोभार वर्ग में जयदेव ने ऋषिपाल का हरा दिया। 76 किलोभार वर्ग के मुुकाबले में अमन ने विक्रम को पराजित किया। इस दौरान सीनियर वर्ग के मुकाबले भी कराए गए। इनमें 50 किलोभार वर्ग में सौरभ ने नसीब को पराजित कर दिया। जिला कुमार में 62 से 74 आयु वर्ग और जिला केसरी के लिए 74 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला केसरी विजेता को 3100 रुपए, द्वितीय को 2100 रुपए जिला केसरी के विजेता को 2100 रुपए और द्वितीय को 1100 रुपए ईनाम दिया गया। प्रतियोगिता में 280 पहलवानों ने भाग लिया और सभी के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की गई। जिला केसरी के सेमीफाइनल में संदीप प्यौदा, सन्नी हरिसिंह अखाड़ा, गुरदीप फूला अखाड़ा चीका, प्रदीप फूला अखाड़ा चीका पहुंचे। जिला कुमार के सेमीफाइनल मुकाबले में अमन हरिसिंह अखाड़ा, विक्रम हनुमान अखाड़ा कैथल, नरेश प