पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौकरी की तरफ कम, मेडल की तरफ ज्यादा ध्यान रहा: जिला केसरी प्रदीप

नौकरी की तरफ कम, मेडल की तरफ ज्यादा ध्यान रहा: जिला केसरी प्रदीप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदीप

भास्कर न्यूज | कैथल

सुबह-शामतीन-तीनघंटे सख्त मेहनत करके ही जिला केसरी बना हूं। किसी भी काम में परिवार का सहयोग मिलता रहे तो काम काफी आसान हो जाता है।

कोच की मेहनत परिवार वालों के सहयोग से ही इस मुकाम पर पहुंचा हूं। यह बात जिला केसरी प्रदीप ने कही। प्रदीप ने गुरुवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम पट्टी अफगान में आयोजित अखाड़ा प्रतियोगिता में जिला केसरी का खिताब हासिल किया है। अलेवा गांव निवासी प्रदीप ने बताया कि बीए करने के बाद पहलवानी को ही पहल दी गई। परिवार वाले कोई नौकरी करने की सलाह देते रहते हैं। ताकि खेल के साथ-साथ कुछ आमदनी भी हो जाए। लेकिन मेरे लिए नौकरी के स्थान पर एशिया में गोल्ड हासिल करना प्राथमिकता है। हर रोज अच्छी खुराक के साथ-साथ अभ्यास भी करना पड़ता है।

प्रदीप ने बताया कि वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आयोजित सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड हासिल किया। यह प्रतियोगिता सुपर हैवी (120 किलोग्राम) हुई थी। इसी प्रकार चंडीगढ़ में आयोजित जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भी गोल्ड प्राप्त किया। पिता देवा सिंह आर्मी से रिटायर्ड हैं। वे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। पिछले दस वर्षों की मेहनत है। जिसके बल पर गोल्ड जीत चुका हूं।