- Hindi News
- कन्या स्कूल की छात्राओं ने सजाई सबसे अच्छी रंगोली
कन्या स्कूल की छात्राओं ने सजाई सबसे अच्छी रंगोली
कैथल | जाखौलीअड्डा कन्या विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा मतदाता जागरुकता विषय पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं हुई। यह प्रतियोगिता केंद्र सरकार द्वारा एक दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलाए जा रहे मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत कराई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने की।
डिप्टी डीईओ शमशेर सिंह सिरोही और ईश्वर सिंह मान ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का स्कूलों में समय-समय पर आयोजन किया जाना चाहिए। बच्चों के सर्वांगिण विकास के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं जरूरी है। बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिलता है। प्रतियोगिताओं के रंगोली मुकाबले में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा ने पहला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन के सोनू ने दूसरा स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ की अंजू पहले और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर की साक्षी शर्मा दूसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ की अंजू ने पहल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी के शिंटू कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल के सदस्यों के तौर पर शेरगढ़ स्कूल के प्राचार्य सुरेश गुलशन, कला अध्यापक जगबीर मौजूद थे।