- Hindi News
- आखिर कौन देता है \"मौत के मिनी जुगाड़\' को परमिशन
आखिर कौन देता है \"मौत के मिनी जुगाड़\' को परमिशन
नरड़ गांव के मोड़ पर स्कूल जाते समय बाइक से हुई टक्कर में पांच घायल हुए
शक्ति नगर में अखबार पढ़ते बुजुर्ग को कार चालक ने मारी टक्कर, मौत
बाइपास के नजदीक क्रूजर-थ्रीव्हीलर की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
तीन सड़क हादसों में दो की मौत, सात घायल
जिलेमेंइन दिनों मिनी जुगाड़ों की भरमार है। ये मिनी जुगाड़ मोटरसाइकिल के पीछे हाथ रेहड़ी जोड़कर बनाए जाते हैं। सामान ढोने और सवारियों के लिए इनको प्रयोग होता आम देखा जा रहा है। इनके पास तो कोई परमिशन है, आरसी और ही कोई बीमा बना हुआ है। ऐसे मिनी जुगाड़ों से हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है।
गुरुवार सुबह नरड़ गांव के मोड़ पर मिनी जुगाड़ के साथ हुई दुर्घटना में चार बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यदि जुगाड़ पलटने से बच्चे पक्के स्थान पर गिरते तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद लोगों की जुबान पर यही सवाल बना हुआ था कि आखिर इन मौत के मिनी जुगाड़ों को परमिशन कौन देता है।
सामानढोने का मुख्य साधन: पाड़लारोड कैथल निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि इस मिनी जुगाड़ से सामान ढोना आसान होता है। इन्हें हर गली-सड़क से निकलने में कोई दिक्कत नहीं आती। इन दिनों सामान ढोने के लिए अधिकतर लोगों ने यही साधन अपनाया हुआ है। पाड़ला रोड निवासी शीशपाल ने बताया कि पहले सामान ढोने के लिए बड़े जुगाड़ होते थे। उन्हें हर जगह ले जाना आसान नहीं था, लेकिन मिनी जुगाड़ को कहीं भी लेकर जाना आसान है। ये हर रास्ते से हर घर के अंदर तक जा सकते हैं। फतेहपुर निवासी मोनू ने बताया कि मिनी जुगाड़ से गांवों के लोगों को काफी फायदा हुआ है। इनसे पशुओं का चारा ढोने के लिए प्रयोग किया जाता है। इससे गांवों की गलियांं खाली हो रही हैं और किसानों के लिए अन्य सामान ढोने के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ है।
तैयारकराना भी मुश्किल नहीं: मिनीजुगाड़ को तैयार कराना मुश्किल नहीं है। इसके लिए एक बाइक की जरूरत होती है। जिले में करीब मिस्त्री सतबीर सिंह ने बताया कि मिनी जुगाड़ के पीछे लगाए जाने वाले नए बॉक्स पर लगभग 12 हजार रुपए खर्च आते हैं। इसके अलावा अन्य खर्च मोटरसाइकिल का होता है। मिनी जुगाड़ का मालिक अपनी मर्जी से पुरानी मोटरसाइकिलों को लाकर लगवाते हैं। कुल मिलाकर पूरा जुगाड़ तैयार करने में 20 हजार रुपए से 35 हजार रुपए तक खर्च आता है।
^सामान ढोने के लिए जो मिनी जुगाड़ त