- Hindi News
- मंडी में ‘गोलमाल’ को पकड़ने की तैयारियों में जुटा मार्केटिंग बोर्ड
मंडी में ‘गोलमाल’ को पकड़ने की तैयारियों में जुटा मार्केटिंग बोर्ड
मंडीमेंमार्केट फीस में करोड़ों रुपए के कथित ‘गोलमाल’ को उजागर करने के लिए मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों कर्मचारियों का पूरा अमला तैयारियों में जुट गया है। जेडएमईओ (जोनल मार्केटिंग एनफोर्समेंट अफसर) सहित तमाम दूसरे अफसर डीएमईओ (डिस्ट्रिक्ट मार्केटिंग एनफोर्समेंट अफसर), मार्केट सचिव कर्मचारी आढ़तियों का खाका तैयार करने में जुट गए हैं। मार्केट फीस की चोरी करने वाले आढ़तियों पर अगले दो दिन में गाज गिर सकती है, क्योंकि अधिकारियों द्वारा शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है।
आढ़तियों के साथ बुधवार हुई गर्मागर्म बहस के बाद मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी इस मामले की तह तक पहुुंचने में जुट गए हैं। गुरुवार को जेडएमईओ स्वयं अपनी देखरेख में आढ़तियों का कच्चा-चिट्ठा उधड़ने में लगे थे। स्थानीय मंत्री स्थित कार्यालय में जेडएमईओ नरसिंह ज्याणी, डीएमईओ धर्मपाल भांबू, कमेटी सचिव नरेंद्र कुमार यादव पूरा रिकॉर्ड खंगालने में जुटे थे।
6नाके लगाकर चेकिंग शुरू, बाहर से बुलाया स्टाफ गाड़ियों को :बोर्ड के अधिकारियों ने फिलहाल आढ़तियों और मिलरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को शहर की मेन सड़कों पर 6 नाके लगाकर आने जाने वाली गाडिय़ों की चेकिंग शुरू कर दी है। धान से लदे वाहनों के शहर में प्रवेश करते या निकलते समय उनकी चेकिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा जेडएमईओ द्वारा बराड़ा अन्य स्थानों से स्टाफ विभाग की कुछ गाडिय़ां मंगाई हैं ताकि चेकिंग के काम में मैन पावर और व्हीकल की कमी पड़े। इन तैयारियों को देखकर लगता है कि विभाग आने वाले कुछ दिनों में ही कड़े कदम उठा सकता है।
क्योंहैं गोलमाल के आसार : पिछलेवर्ष 10 दिसंबर तक धान की आवक 31 लाख 7607 क्विंटल थी, जो इस वर्ष इसी अवधि तक 21 लाख 46 हजार 86 क्विंटल हुई है। इसके विपरीत पिछले वर्ष 8 दिसंबर तक मार्केट फीस 16 करोड़ 94 लाख 5 हजार 490 रुपए थी। इस वर्ष 8 दिसंबर तक मार्केट फीस करीब आधी रह गई है, जो 9 करोड़ 68 लाख 70 हजार 342 रुपए है। हालांकि 9,61,521 क्विंटल धान की आवक कम है और इस वर्ष इसके दाम भी कम हैं, जिस कारण अंतर का कैलकुलेशन करने में अधिकारी जुटे हुए हैं।
क्या है गोलमाल
आढ़तियोंने आरोप लगाया है कि पिछले सेक्रेटरी ने उनसे 10 रुपए प्रति बोरी लेकर अनाज पास किया था और मार्च 31 तक उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने का आश्वासन दिया था।