पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनिंद्र सिंह बने लायंस क्लब सिटी के प्रधान

मनिंद्र सिंह बने लायंस क्लब सिटी के प्रधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लायंसक्लबकैथल सिटी की ओर से बुधवार देर शाम को पदमा माल सिटी के हाॅल में चार्टर प्रजेंटेशन दायित्वग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिला गवर्नर लायंस नरेंद्र गोयल और दायित्व ग्रहण अधिकारी जेपी सिंह मुख्यातिथि थे। जेपी सिंह ने क्लब के नवनियुक्त प्रधान मनिंद्र सिंह एडवोकेट और पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। जेपी सिंह ने कहा कि क्लब का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना है। क्लब समाज सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहा है। आजकल समाज में बुजुर्गों की अनदेखी हो रही है। हमें इस परंपरा को बदलना होगा। हर व्यक्ति को अपने मां बाप की सेवा करनी चाहिए। मनिंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि क्लब महिलाओं को शिक्षित करने के लिए समय समय पर उन्हें आर्थिक सहायता मुहैया कराएगा। वे जल्द ही एक मुट्‌ठी अनाज दान करने के जन जागरण अभियान की शुरुआत करेंगे। क्लब की ओर से शहर में रोजाना सुबह जरूरतमंद लोगों के लिए चार और ब्रेड का लंगर भी लगाया जाएगा।

लायंस रमणीक दीवान को कैशियर और हरनाम मदान को सेक्रेटरी चुना गया। लायंस सुभाष मित्तल और धनसचदेवा मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहे। लायंस शीशण सिंह शाह, कर्मजीत सिंह, रविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सुखविंद्र सिंह, गुरदयाल सिंह विर्क, मनोज दुआ, दयानंद चावला, रमेश राणा अौर रणबीर राणा मौजूद थे।

लायंस क्लब के कार्यक्रम में मौजूद लोग।