पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्ले मॉडलिंग में आरती और दौड़ में रिंपी जीती

क्ले मॉडलिंग में आरती और दौड़ में रिंपी जीती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वविकलांगतादिवस समारोह स्वाभिमान का आयोजन सेक्टर-19 के राजकीय प्राथमिक पाठशाला हुडा में किया गया।

इस दौरान जिला स्तरीय खेलकूद और आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता हुई। सर्व शिक्षा अभियान की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के तौर पर डीईओ डॉ. अशोक कुमार और विशिष्ट अतिथि के तौर पर डिप्टी डीईओ ईश्वर सिंह मान उपस्थित हुए। सर्वशिक्षा अभियान के इंचार्ज सुरेंद्र मोर ने बताया कि वार्षिक प्रतियोगिता में ब्लाॅक स्तर पर अव्वल रहे 90 अशक्त बच्चों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की 50 मीटर दौड़ में रिंपी ने पहला, अंकिता ने दूसरा और रमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। ड्राइंग प्रतियोगिता में ज्योति पहले, प्राची दूसरे और गुरविंदर कौर तीसरे स्थान पर रही। वेस्ट मेटीरियल से सामान तैयार करने के मुकाबले में अमित ने पहला, ज्योति ने दूसरा अौर मुनीष ने तीसरा स्थान हासिल किया। फ्लावर मेकिंग में नवीन पहले, परमजीत दूसरे और मोनू तीसरे स्थान पर रहे। क्ले मॉडलिंग में आरती ने प्रथम, नवीन द्वितीय और प्रदीप तृतीय स्थान हासिल किया। सोलो डांस में अन्नु पहले, रितू दूसरे और रमन तीसरे स्थान पर रहे। सोलो सांग में अंजली प्रथम रही।

सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ

इसमेंमें पहले तीन स्थानों पर रहे खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। सभी बच्चों को रिफ्रेशमेंट का प्रबंध किया गया है। प्रतियोगिता में चित्रकला, आर्ट एंड क्राफ्ट, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ-साथ मदद के लिए सहपाठियों ने भाग लिया।

विश्व विकलांगता दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-19 की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में आयोजित ‘स्वाभिमान’ कार्यक्रम के अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते विशेष आवश्यकता वाले बच्चे।